मकर संक्रांति स्पेशल: इस खास मौके पर खाएं गुड़ और तिल के लड्डू होंगे ये फायदे

आज के दिन मकर संक्रांति और लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक माने जाते हैं। इसे ना केवल उत्‍तर भारत में बल्‍कि पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूम-धाम से मनाये जाते हैं। हमारे भारत वर्ष में इस दिन दान, स्नान और व्रत का बहुत अधिक महत्व है।

मकर संक्रांति पर हर घर में खिचड़ी के साथ कई तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इस खास मौके पर खासतौर पर गुड़ और तिल की मिठाईयां बनाई जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी, मूंगफली आदि खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इनके बिना ये त्यौहार अधूरा-सा लगता है।

यही नहीं मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल का सेवन करने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। सर्दियों में हमारे शरीर को गर्म रखने में गुड़ और तिल के ये लड्डू अच्छी तरह काम करते हैं। तिल में तेल भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

साथ ही इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और कार्बोहाइड्रेटस आदि तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा गुड़ की तासीर भी गर्म होती है। इसीलिए ये दोनों मिलकर सर्दियों के इस मौसम में हमारे शरीर को गर्म और दुरस्त रखते हैं।

गुड़ और तिल के लड्डू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि कई गुणों से भी भरपूर होते हैं। तिल में कई प्रकार के प्रोटीन्स, कैल्शियम, बी काम्‍प्‍लेक्‍स और कार्बोहाइड्रेटस आदि तत्‍व पाये जाते हैं।

इसीलिए सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, और शरीर सक्रिय रहता है। साथ ही इनके सेवन से तनाव दूर होता है, और मानसिक दुर्बलता ही नहीं होती। तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ती उम्र से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में भी मदद करते हैं।

इसके अलावा खूबसूरती के लिए भी तिल का प्रयोग प्राचीन समय से किया जाता है। तिल के साथ गुड़ मिलने से इन लड्डुओं के गुण और बढ़ जाते हैं। अगर आप भी गुड़ और तिल के लड्डू पसंद करते हैं तो आज इनके फायदों के बारे में भी जान लीजिये। इनके फायदों को जानकर इनकी मिठास और बढ़ जायेगी।

तो चलिए आज हम आपको गुड़ और तिल के लड्डू खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

Quick Tips-

  • संक्रांति पर गुड़ और तिल का है खास महत्‍व।
  • इन दोनों के बिना ये त्‍यौहार होते हैं अधूरे।
  • कई प्रोटीन्स और जरूरी तत्वों से होते हैं भरपूर।
  • तिल और गुड़ एकसाथ होने से बढ़ जाते हैं इनके फायदे।
  • तिल से तनाव और मानसिक दुर्बलता होती है दूर।
  • कब्‍ज होने पर भी तिल का सेवन करना है फायदेमंद।

सर्दियों में रखे शरीर को गर्म-

इनकी तासीर गर्म होने कि वजह से ये सर्दियों में हमारे शरीर को गर्म रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए इस्नेक सेवन से सर्दियों में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम आदि से छुटकारा मिलता है। खांसी होने पर इनके सेवन कीजिए खांसी ही ठीक हो जाती है।

इनके सेवन से हमारे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन यानी कि रक्त का प्रवाह ठीक होता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत होती है। ये लड्डू बच्चे और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है और ठंड लगना कम हो जाता है।

पेट की समस्याओं से दिलाये छुटकारा-

गुड़ और तिल के ये लड्डू पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और अपच आदि से भी छुटकारा दिलाते हैं। अगर आपको कब्ज या अपच कि शिकायत है तो रोजाना इन लड्डुओं का सेवन करें। ऐसा नियमित करने से आप इस परेशानी से आसानी से राहत पा सकते हैं।

अस्थमा से भी दिलाये राहत-

सर्दियों का मौसम खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए काफी दिक्कतें लेकर आता है। क्योंकि बढ़ते प्रदूषण और इस मौसम में हवा में ऑक्सीजन की कमी होने से इन लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। साथ ही इस मौसम इन्हें खांसी और कफ की समस्याएं भी होने लगती हैं।

ऐसे में इन समस्याओं से बचने, शरीर को गर्म रखने और कफ को बाहर निकालने के लिए गुड़-तिल के लड्डू असरदार साबित होते हैं। ये लड्डू हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसीलिए तिल-गुड के ये लड्डू हमारे फेफड़ों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।

जोड़ों में दर्द से राहत-

गुड़ और तिल के ये लड्डू कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद आइरन जोड़ों को मजबूत बनाता है। इसीलिए इनके सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द कि समस्या हैं इन्हें आज से ही इन लड्डुओं का सेवन शुरू कर देना चाहिए। गुड़-तिल के इन लड्डुओं के नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द में बहुत राहत मिलती है। बेहतर परिणाम के लिए इन लड्डुओं का सेवन दूध के साथ करें।

शारीरिक कमजोरी करें दूर-

तिल-गुड़ के इन लड्डुओं को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। जिससे आप खुद को दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। अगर आप हल्का-सा दौड़ने पर थक जाते हैं, या फिर थोड़ी-सी सीढ़ियां चढ़ने से आपकी सांसें फूलने लगती हैं। तो ये लड्डू आपके लिए कमाल के साबित हो सकते हैं।

इनके नियमित सेवन से आपको एनर्जी मिलेगी साथ ही इन्हें रोजाना खाने से आपके शरीर छोटी-मोटी बीमारियां ही दूर हो जायेंगी।

मानसिक दुर्बलता दूर करके दिमाग बनाये तेज-

इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसीलिए इनको बुद्धिवर्धक भी कहा जाता है। इनके सेवन से मानसिक दुर्बलता एवं तनाव दूर होता है। इनके सेवन से हमारा दिमागी स्वास्थ्य अच्छा होता है।

जिससे हम आसानी से तनाव, डिप्रेशन और चिंता आदि से दूर रहते हैं।

0 Shares:
प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You May Also Like
Read More

Gajar khane ke fayde in hindi

गाजर एक खाद्य जड़ सब्जी है जो एशिया से निकली है। इसे पश्चिमी देशों में उच्च सम्मान प्राप्त…
Read More

Anti Ageing Foods

इसका अर्थ ये होता है की कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिनको खाने से आपकी उम्र कम दिखे और…